Wednesday, January 14, 2015

Introduction

Yunhi Kuch Normal Si Jindagee

यूँही   कुछ नार्मल सी जिंदगी , शायद  नॉर्मल्सी -या यूं  कहूँ की बोरिंग सी जिंदगी - हम सब ज्यादातर यही सोचते है।  पहले तो ये समझाना  जरूरी है , की नार्मल और हप्पेनिंग मे  क्या फरक है ? शायद उत्तर अब तक ढूंढ रहा हूँ - चलो की माना -की ये आम आदमी की जिंदगी है -पर क्या किसी   की जिंदगी आम होती है ? नहीं मै नहीं मानता -हर जिंदगी के साथ जुड़ी  हुईं हैं कई कहानियाँ -उन सब कहािनयोँ  के साथ जुडे हुए है कई किस्से - और ये किस्से हमारे साथ हमारी यादोँ मै  जिन्दा रहेंगी  अक्खरी साँस तक। 
मेरी कोशिश रहेंगी की  ऊन सब कहानियों और किस्से को अपने ब्लॉग में  लिखूँ ,  मैं उन तमाम लोगोँ के बारे मैं कहना चाहता हू , जो जाने अनजाने  मै मेरे साथ जुड़ चुके है. जिनको मैं चाह  कर भी अपने जिंदगी से नहीं नीकाल नहीं पाउँगा 
अब दुर्गेश को ही  देखो  , अभी तो हलफिलहाल मुझे मिला , बेचारा अपनी नौकरी को बचाने  के लिए , बीवी से दूर  .है, और उसकी धर्मपत्नी =बेचारी ( ना जाने बेचारी बोलने का मन तो नहीं हो रहा है )- वो सब चीज़ोँ से दूर है।  दुर्गेश रात को मेरे पास अपना दुखड़ा रोता है -और उसकी बीवी पड़ोसी के पास दुखड़ा रोती  है - और मैं  इन दोनों की कहानी पर रोता हू  -शादी के आठ साल बाद भी जुड के भी अलग है 
 बनेर्जी तो बस , उसका क्या कहना -बिजी तो वो इतना रहता है की दिन के  बारह बजे के पहले नहीं उठता , और जो समाये बचता है वो  अपने मोबाइल पर  खेलता है - पर  जनाब आजकल राइटर बनना चाहते है -अब मोबाइल छूटे तो कलम हाथ मे आये ना ? अब भगवान  ने तो तीन हाथ दिए नहीं है  ना ? पर  तमननाओं  की कोई सीमा होती नहीं - अब बनेर्जी कल मोगली बनना चाहे तो मै क्या कर सकता हू। 
बस ऐसेही कुछ लोगोँ  के साथ मैं  रहता ह- कुछ तो पीछे छूठ गए -शायद  मै  रुक गया -वो आगे निकल गयें -कुछ मोड़ पर साथ आकर मुड़ गये - कुछ साथ भी हें , कुछ साथ रहकर भी साथ नहीं हैं - कुछ खामोसी के साथ पीछे खड़े मिलेंगे - और कुछ ऐसे भी हैँ जो  दूर हैं , पर साथ ही चलेंगे - इन्ही मै से  कुछ नाराज भी हें - पर हाँ - एक चीज़ जो सब मिल कर कहेंगे - क्या यार ये क्या  लिखा घटिया जिंदगी के बारे मै   ।  मैं तो सिर्फ मुस्कुरोऊंगा और कहूँगा -जाने भी दो यारोँ - 

शायद   यही है -यूँही कुछ नॉर्मल सी  जिन्दंगी 


No comments:

Post a Comment

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...